आपदा से निपटने के लिए किया गया माकड्रिल, ब्लैक आउट की दी जानकारी

आपदा से निपटने के लिए किया गया माकड्रिल, ब्लैक आउट की दी जानकारी

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              भारत-पाक युद्ध के दृष्टिगत आम जनमानस में सुरक्षा, सतर्कता एवं सहयोग की भावना जागृत करने के लिए बुधवार को सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के मैदान में माकड्रिल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में आयोजित माकड्रिल में आपदा की स्थिति में छात्रों समेत आम जनमानस में सुरक्षा और सतर्कता की भावना जागृत की गई।
इससे पहले जनमानस को सायरन को पहचानने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सुरक्षित स्थानों पर छिपने आदि सुरक्षा के पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम, 112 पीआरवी वाहनों, एनसीसी के अधिकारी, कैडेट, जनता के सम्भ्रांत व्यक्तियों, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों की टीम, फायर टेण्डर, नगर पंचायत कर्मियों, ब्लाक कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा माकड्रिल किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. फैजान अहमद, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार यादव, फर्स्ट अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा, डा. मो. सालिम, रूपेश गुप्ता, रेखा यादव, मो. सैफ, गोलू यादव, उप निरिक्षण तारिक़ अंसारी, शैलेन्द्र राय, लल्लू सिंह, भोला सिंह, अशोक वर्मा, आरक्षी सुभम त्यागी, न्यायधीश वर्मा, मयंक राय आदि मौजूद रहे।
Previous article100 किलोमीटर अंदर भारतीय सेना ने किया मिसाइल हमला, नौ आतंकी ठिकानें ध्वस्त
Next articleकम कीमत पर निजी कंपनियों से बिजली खरीदेगी योगी सरकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?