एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार

एनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार

चंदौली। 
तहलका 24×7
           सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने भागने के दौरान पैर में गोली मारकर दबोचा। एसपी आदित्य लांघे के इस सख्त कदम की सराहना हो रही है और इसे अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
         
सदर कोतवाली के सुभाष सोनकर ग्राम बिसौरी अपने घर से सामान लेकर कहीं भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस को उसकी सूचना मिली। पुलिस ने उसे नवही के पास घेर लिया और पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी ने होली के दिन नशे की हालत में बालिका के साथ घर के पास खेत में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पीड़िता के साथ सड़क जाम कर दिया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार जाम को समाप्त कराया। इसे एसपी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। टीम ने रात में ही सफलता अर्जित किया और हिस्ट्रीशीटर और दुष्कर्म के आरोपी को रात मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर दबोच लिया।
Previous articleविधायक के भाई का निधन, समर्थकों में शोक
Next articleमस्जिद से निकलते ही लाठी, डंडों, चाकू से हमला, पिता की मौत, बेटा गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?