19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

कथा वाचक युवती ने की आत्महत्या

कथा वाचक युवती ने की आत्महत्या

# एक दिन पहले ही मनाया था 18वां जन्मदिन, छेड़छाड़ से थी परेशान

प्रयागराज।
तहलका 24×7
               करछना थाना क्षेत्र के भगेसर गांव में 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। उसने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था और वह 18 साल की बालिग हो गई थी। बताया जाता है कि उसे एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। युवती अनुपमा पांडेय ने हाल ही में इंटर पास किया और धार्मिक आयोजनों में कथा वाचिका के रुप में भाग लेने लगी थी। शांत, विनम्र और धार्मिक स्वभाव के चलते वह गांव में विशेष पहचान रखती थी।
परिजनों ने बताया कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से अनुपमा को मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बातें करता था, आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। रास्ते में रोककर भी परेशान करता था। युवक ने फोन कर अभद्र व्यवहार किया, जिससे वह मानसिक रुप से बहुत आहत हुई। युवती ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा, परिजनों ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें युवक के कई आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज मिले, जो उसकी परेशानी और मानसिक स्थिति को साफ दर्शाते हैं।
घर में परिजन नहीं थे तभी युवती ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और जीवनलीला समाप्त कर ली। पिता और भाई के लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा कि वह मृत पड़ी है। घटना के बाद पिता ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This