राम रहीम को 14वीं बार मिली पैरोल

राम रहीम को 14वीं बार मिली पैरोल

# डेरा सच्चा सौदा सिरसा में गुजारेगा 40 दिन, समर्थकों के लिए जारी किया खास संदेश

रोहतक।
तहलका 24×7
                 सुनारियां जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में है। उसे एक बार फिर 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। ये उसकी 14वीं बार रिहाई है, जो हर बार चर्चा का विषय बनती है। राम रहीम को बलात्कार और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी, लेकिन उनकी बार-बार पैरोल ने सवाल खड़े किए हैं।पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुख्यालय गया।
सुबह जेल से निकलते ही भारी सुरक्षा के बीच उसे सिरसा ले जाया गया। यहां डेरा के अनुयायियों के बीच उसकी रिहाई को लेकर उत्साह देखा गया। सिरसा डेरा उनके लिए महत्वपूर्ण स्थान रहा है, जहां वो अपने अनुयायियों से मिलता है। सिरसा डेरा पहुंचने पर उसने अपने समर्थकों के लिए खास संदेश जारी किया।
राम रहीम ने कहा मेरी सभी से अपील है कि वो अपने घरों में रहें। जैसा डेरे से संदेश मिले, वैसी ही हमें सेवा करनी है। आप हर बार हमारी बात मानते हैं, इसके लिए धन्यवाद।
सभी को अपनी जगह पर रहना है। आप सभी को मेरा आशीर्वाद।15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जन्मदिन मनाने के लिए राम रहीम ने पैरोल ली है।आठ साल बाद राम रहीम डेरा सच्चा सौदा सिरसा में जन्मदिन मनाएगा। उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। गुरमीत राम रहीम की पैरोल का सिलसिला पहले भी विवादों में रहा है। हर बार उसकी रिहाई का समय चुनावों या अन्य बड़े आयोजनों के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि इस बार पैरोल का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
उसकी रिहाई को लेकर विपक्षी दल अक्सर सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। फिर भी कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी पैरोल को मंजूरी दी गई। राम रहीम की रिहाई से उसके अनुयायी खुश हैं, लेकिन कई लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं।सोशल मीडिया पर उसकी पैरोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोग इसे कानून का दुरुपयोग मानते हैं, जबकि डेरा समर्थक इसे उनके गुरु की वापसी के रुप में देखते हैं। यह पैरोल 40 दिनों तक चलेगी, इस दौरान राम रहीम सिरसा में रहेगा।
गुरमीत राम रहीम को अक्टूबर 2020 से लेकर अगस्त 2025 तक कई बार अस्थायी रिहाई मिली। उसकी प्रमुख पैरोल अक्टूबर 2020 में 1 दिन की पैरोल, मेडिकल जांच के लिए, मई 2021 को 12 घंटे की पैरोल बीमार मां से मिलने के लिए,फरवरी 2022 में 21 दिन की गुरुग्राम में परिवार से मिलने के लिए। यह पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले थी। जून 2022 में 30 दिन की पैरोल जो हरियाणा नगर निगम चुनाव से पहले थी।
अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल जो हरियाणा पंचायत चुनाव और आदमपुर उप चुनाव से पहले थी।
जनवरी 2023 में 40 दिन की पैरोल। जुलाई 2023 में 30 दिन की पैरोल जो हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले थी। नवंबर 2023 में 29 दिन की पैरोल जो राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले थी। जनवरी 2024 में 30 दिन की पैरोल जो दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले थी। अप्रैल 2024 में 21 दिन की पैरोल। अगस्त 2024 में 21 दिन की फरलो जो पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद थी। जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल जो दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले थी। अप्रैल 2025 में 21 दिन की पैरोल जो डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह के दौरान थी। अगस्त 2025 में 40 दिन की पैरोल दी गई।
Previous articleकथा वाचक युवती ने की आत्महत्या
Next articleभतीजे को बचाने में नहर में डूबा युवक लापता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?