भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे किशोरों को मनबढ़ों ने पीटा

भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे किशोरों को मनबढ़ों ने पीटा

# घर पर चढ़कर दी धमकी, वीडियो वायरल

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               धिरौली नानकार गांव स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित भंडारे में सामिल होने गए दो किशोरों की मनबढ़ युवकों ने पिटाई कर दी। देर रात किशोरों के घर पहुंच गाली गलौज और धमकी दिए जाने का भी आरोप है। दावा है कि घटना का वीडियो बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।गांव के किशोर बिपिन यादव और राज यादव मंदिर पर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे।
जहां किसी बात को लेकर कुछ युवकों से दोनों का विवाद हो गया। वे अधिक संख्या में होने के चलते किशोरों से मारपीट करने लगे। अवसर पाकर दोनों वहां से भागते हुए अपने घर आ गए। आरोप है कि उनके घर पर आकर आरोपितों ने गाली गलौज और धमकी दी।
जिसका किसी ने वीडिओ बना लिया।प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
Previous articleगंगा में जलस्तर बढ़ने से शवदाह की प्रक्रिया बाधित
Next articleकथा वाचक युवती ने की आत्महत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?