कलश यात्रा में वितरित किया पानी और प्रसाद

कलश यात्रा में वितरित किया पानी और प्रसाद

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की तरफ से मंगलवार को नगर में निकली कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में महाप्रसाद एवं पेयजल वितरित किया गया।श्रद्धालुओं ने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि पक्का पोखरा स्थित श्री ठाकुर जी राम जानकी मंदिर में आयोजित होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के पहले दिन मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष सम्मिलित होकर नगर भ्रमण किए । उन्होंने बताया कि डाकखाना तिराहे पर संस्था की तरफ से यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और बोतलबंद शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी, दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ, निर्भय जायसवाल, राम अवतार अग्रहरि, मंटू चौरसिया, वीरेंद्र जायसवाल, सुशील मोदनवाल, आदित्य अग्रहरि, धीरज जायसवाल, रौनक मोदनवाल, शिवम साहू आदि मौजूद रहे।
Previous articleआरके ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
Next articleब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास बैठक, पुलिस सर्तक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?