किसान के बेटे ने नीट में हासिल की सफलता, हर्ष का माहौल

किसान के बेटे ने नीट में हासिल की सफलता, हर्ष का माहौल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी किसान जितेंद्र सिंह के बेटे ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिसे लेकर लोगों में हर्ष का माहौल छा गया है।श्री सिंह के बेटे आयुष सिंह ने 720 में 578 अंक लाकर आल इंडिया 3700 रैंक प्राप्त किया। उसने यह उपलब्धि हासिल कर परिजनों समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया।
उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर अमित सिंह, अरविंद पाण्डेय, मनीष सिंह समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Previous articleजिले को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात
Next articleसड़क के किनारे मिला विक्षिप्त का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?