34.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

क्रूरता की हद ! तीन वर्ष के मासूम की बलि देकर शव को गढ्ढे में दफनाया

क्रूरता की हद ! तीन वर्ष के मासूम की बलि देकर शव को गढ्ढे में दफनाया

# दिल दहला देने वाली घटना से ग्रामीणों में हड़कंप

लखनऊ/आगरा।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
              यूपी के आगरा जिले में पिनहाट थाना क्षेत्र के जोधपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आगरा-राजस्थान बार्डर पर चंबल के बीहड़ में अज्ञात लोगों ने 3 वर्षीय मासूम की बली देकर की हत्या किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर गहरे गड्ढे से पुलिस ने मासूम बच्चे को मृत अवस्था में बाहर निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक महिला सहित आए 4 लोगों ने जंगल में पहुंचकर किया तंत्र-मंत्र और बच्चे को गढ्ढे में दफनाकर फरार हुए। दिल दहला देने वाली घटना से ग्रामीणों में मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

गांव वालों के मुताबिक एक महिला समेत चार लोग ऑटो में सवार होकर आए थे, ऑटो को गांव से कुछ दूरी पर खड़ा करके हाथों में सामान लेकर वे सब जंगलों की तरफ चले गए। चंबल के बीहड़ के किनारे इन अज्ञात लोगों ने फावड़े से गड्ढा खोदकर तंत्र-मंत्र किया और बाद में गड्ढे को पूरी तरह से बंद कर सामान आदि बीहड़ में ही फेंक कर ऑटो में सवार होकर भाग गए। जंगल में पशु चरा रहे ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो उन्होने पास में जाकर देखा तो वहां तंत्र-मंत्र की सामग्री पड़ी हुई थी। साथ ही चाकू, फावड़ा और कपड़े भी पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो सबकी आंखें दहशत के कारण फटी रह गईं। गड्ढे के अंदर तीन साल के मासूम बच्चे का शव दफन था।

# रात एक बजे शव को गढ्ढे से बाहर निकलवाया गया..

पुलिस ने रात एक बजे शव को गढ्ढे से बाहर निकलवाया। हत्यारों ने मासूम को मारने के बाद तीन फीट गहरे में दबा दिया था। बच्चे के शव को लाल कपड़ों में लपेटा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस ने पहले ध्यान नहीं दिया था, रात में एसपी (ग्रामीण) के वेंकटेश को सूचना दी गयी उनके आदेश पर थाना पिनाहट प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे‌ और बच्चे के शव को निकलवाया।

आगरा के एसएसपी मुनिराज ने कहा है कि अभी बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपियों के बारे में सुराग ढूंढे जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37222589
Total Visitors
771
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This