खारकीव में रुस के हमले से एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

खारकीव में रुस के हमले से एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
              यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। उधर, रूसी सेना की गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है। बागची ने बताया कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित पैसेज की फिर मांग कर रहे हैं जो अभी भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।
Previous articleयूक्रेन संकट : कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र
Next articleजौनपुर : चुनाव ड्यूटी के लिए वाहन देने में आनाकानी करने पर विद्यालयों और वाहन मालिकों को अल्टीमेटम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?