44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

गंगा में नहाते समय चार चचेरी बहनें डूबी, एक की मौत 

गंगा में नहाते समय चार चचेरी बहनें डूबी, एक की मौत 

मिर्जापुर।
तहलका 24×7 
           जिले के दुगोली गांव में गुरुवार देर शाम चार चचेरी बहनें गंगा में स्नान करते वक्त डूबने लगीं। उनको डूबते देख मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन को बचा लिया। एक गंगा में डूब गई। कुछ देर बाद उसे भी बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी।दुगोली गांव निवासी जयप्रकाश और मनोज भाई हैं। जयप्रकाश की पुत्री कन्नो (12) व कोमल (9) और मनोज की पुत्री आकांक्षा (12) व अंशिका (10) देर शाम को गंगा किनारे रेती पर टहल रही थीं।
इस दौरान चारों गंगा में स्नान करने चली गईं। स्नान करते समय चारो बहनें डूबने लगीं। उनको डूबते देख मनोज उनको बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने कोमल, आकांक्षा और अंशिका को बाहर निकाल लिया। कन्नो को नहीं बचा सके। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद कन्नो को भी बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बचाई गई तीनों लड़कियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से तीनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410600
Total Visitors
394
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

स्कूल में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

स्कूल में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सेंट जेवियर्स स्कूल...

More Articles Like This