32.1 C
Delhi
Monday, September 15, 2025

गरुड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ जीवन के रहस्यों का खजाना: पं. रामकेवल

गरुड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ जीवन के रहस्यों का खजाना: पं. रामकेवल

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
                 गरुड़ पुराण मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना है। उक्त बातें कथावाचक पं. राम केवल दूबे ने शुक्रवार को कोटिया गांव में कथा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने मृत्यु के पहले और बाद की स्थिति से लोगों को अवगत कराया।गौरतलब हो कि विगत पांच सितंबर को कोटिया पिपरौल गांव निवासी व पूर्व प्रधान बृजेश उपाध्याय ऊर्फ बब्लू के पचासी वर्षीय पिता राम सूरत उपाध्याय का निधन हो गया था।
वे एक धर्मनिष्ठ और कर्तव्य परायण प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। दाह-संस्कार के बाद मुख्य यजमान के रुप में सुपुत्र कृष्ण चन्द्र द्वारा गांव स्थित आवास पर गरुड़ पुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान पं. रामकेवल दूबे ने गरुड़ पुराण को मौत के रहस्यों के साथ ही जीवन के रहस्यों का खजाना बताया। उन्होंने इसे हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में से एक बताते हुए कहा कि यह धर्म के साथ ही ज्ञान विज्ञान, नीति और नियमों को भी सिखाता है।
अंत में उन्होंने इसका अध्ययन करने पर उपस्थित लोगों पर बल दिया।इस दौरान प्रमोद कुमार मिश्र, देवेन्द्र पाण्डेय, जगदम्बा वर्मा, पारस नाथ यादव समेत शुभचिंतक और परिवार के लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक

अबूझ हालत में रिहायशी छप्पर जला, गृहस्थी का सामान खाक खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7            ...

More Articles Like This