नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास, 15 हजार अर्थदंड

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास, 15 हजार अर्थदंड

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
             अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो उमेश कुमार की अदालत ने 10 वर्ष पूर्व नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषी युवक को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।अभियोजन कथानक के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा पंजीकृत करवाया कि उसकी 16 वर्षीया नाबालिग बहन कक्षा 9 में पढ़ती है।
14 सितंबर 2015 को 3:00 बजे भोर में उसको सवंसा गांव का रहने वाला विजय कुमार गौतम बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। कालांतर में आरोपी ने अवयस्क पीड़िता से विवाह करके पति-पत्नी के रुप में रहना प्रारंभ कर दिया जिससे वह गर्भवती हो गई। प्रसव के दौरान पीड़िता व नवजात शिशु की मृत्यु हो गई।
मामले के सभी गवाह पक्ष द्रोही हो गए, किंतु विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार उपाध्याय व कमलेश राय के द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्क व बहस तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी विजय गौतम को अवयस्क के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 15000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
Previous articleज़ेब्रा का सर्वधर्म सामूहिक विवाह 14 दिसम्बर को
Next articleतालाब पाटकर घर बनाने वाला दूसरे के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल कर दी जनहित याचिका, कार्रवाई का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?