36.7 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

चिकित्सीय क्षेत्र में प्रगति पर अनीता हॉस्पिटल

चिकित्सीय क्षेत्र में प्रगति पर अनीता हॉस्पिटल

# अनीता हॉस्पिटल में अब इंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध

शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7                                                                             नगर के जौनपुर मार्ग स्थित अक्खनसराय के अनीता हॉस्पिटल में अब इंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध होगी। वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता अनीता रावत ने इंडोस्कोपी मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मशीन के आ जाने से नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब काफी आसानी होगी।

इससे पहले इंडोस्कोपी मशीन की जांच की सुविधा नहीं होने की वजह से पेट के रोग से संबंधित मरीजों को शहरों का रुख करना पड़ता था। अब ये सुविधा यहीं उपलब्ध हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर पेट में गैस, आहार नली में अल्सर एवं पेट में गांठ जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। अस्पताल के संचालक डॉ. अभिषेक रावत ने बताया कि नगर में ये सुविधा पहली बार आई है, जिससे अब मरीजों को बाहर बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37417145
Total Visitors
963
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This