40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर मां शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तो ने टेका मत्था

चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर मां शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तो ने टेका मत्था

# सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल रही तैनात

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               शीतला चौकियां धाम में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन हजारों भक्तो ने मातारानी के चरणों में मत्था टेका। बुधवार को प्रातः काल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात शीतला माता रानी का आरती पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण हवन पूजन माता रानी के जय जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। दर्शनार्थी कतार में खड़े होकर बारी- बारी से दर्शन पूजन करते रहे।
कई श्रद्धालुओं ने मां के धाम में कढ़ाई चढ़ाकर पूरी हलवा का प्रसाद माता रानी को चढ़ाया। कई श्रद्धालुओं ने शीतला चौकियां माता को गुड़हल के पुष्प से बने माला चढ़ाकर पूजन किया। श्रद्धालु धाम में बने तालाब के पास जाकर सुंदर दृश्य को देखा। इस दौरान एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी लाइन बाजार आदेश त्यागी, महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह व पीएसी बल, शीतला चौकियां चौकी इंचार्ज चंदन राय समेत अनेक पुलिस कर्मी मेला सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37224818
Total Visitors
765
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This