29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : सपा नेता असलम खान बनाएं गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव

जौनपुर : सपा नेता असलम खान बनाएं गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव

# समर्थकों में खुशी ली लहर, बधाई देने वालों का लगा तांता 

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             कस्बा स्थित भटियारी सराय वार्ड निवासी सपा नेता मो. असलम खान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है। जिससे शुभ चिंतकों में खुशी की लहर छा गयी। बताते चलें कि सपा नेता को अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. इकबाल खां कादरी ने राष्ट्रीय सचिव नामित करते हुए एक नई जिम्मेदारी दी है।
जमीनी स्तर पर जुड़े इस नेता को समाजवादी पार्टी हमेशा अपने पलकों पर रखती है। उक्त नेता नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मीडियाकर्मी से बातचीत में बताया कि पार्टी हमेशा मेरे कर्तव्यों का फल देती रही है। जिस आशय के साथ यह जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि हम कार्यकर्त्ताओं के साथ जेल भरो आंदोलन, साइकिल यात्रा, किसान आंदोलन सहित तमाम आंदोलनों में प्रतिभाग कर चुके है और पार्टी की नीतियों को हमेशा आगे बढ़ाता रहूंगा।
उन्होंने पार्टी के शीर्ष क्रम के नेताओ का शुक्रिया अदा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आज़म खान एडवोकेट, सफर शेख, गुड्डू यादव, राकेश यादव लाला सभासद, सतीश त्रिदेव, गुड्डू, हिसामुद्दीन, त्रिभुवन यादव आदि लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37122991
Total Visitors
638
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This