36.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : 21 अक्टूबर को होगा जेसीआई शाहगंज सिटी का चुनाव, सौरभ बने चुनाव प्रभारी

जौनपुर : 21 अक्टूबर को होगा जेसीआई शाहगंज सिटी का चुनाव, सौरभ बने चुनाव प्रभारी

# जेसीआई शाहगंज सिटी के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी

 शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              जेसीआई शाहगंज सिटी के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। पक्का पोखरा स्थित एक मैरेज लॉन में आयोजित साधारण बैठक में तत्काल पूर्व अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ को चुनाव प्रभारी और नामांकन समिति का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रभारी ने बताया कि वार्षिक चुनाव सभा 21 अक्टूबर को सम्पन्न होगी।अध्यक्ष जेसी अविनाश जायसवाल ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी की वर्ष 2022 की कार्यकारिणी के चुनाव के सिलसिले में पक्का पोखरा स्थित एक मैरेज लॉन में संस्था की साधारण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में वर्ष 2020 के अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ को चुनाव सम्पन्न कराने वाली नामांकन समिति का प्रमुख घोषित किया गया। नामांकन समिति में पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल, जेसी रविकान्त जायसवाल, जेसी रविन्द्र दुबे, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी अभिषेक अग्रहरि एवं जेसी रामजी अग्रहरि भी शामिल रहेंगे। नामांकन समिति के अध्यक्ष जेसी सौरभ सेठ ने कहा कि वार्षिक चुनाव के तहत अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव के एक-एक पद समेत उपाध्यक्ष एवं निदेशक के 5-5 पदों के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने सदन को नामांकन के लिए विभिन्न पदों पर अर्हता एवं नामांकन राशि से सम्बंधित जानकारियां रखीं। इसके अतिरिक्त मंडल अधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए जेसी साथियों से बड़ी संख्या में वहां उपस्थित रहने की अपील की गई।

बैठक को पूर्व अध्यक्ष जेसी हनुमान प्रसाद अग्रहरि, जेसी कैलाश नाथ जायसवाल, जेसी लालचंद यादव, जेसी दिनेश चंद्र गांधी, जेसी संजीव जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। अंत में सचिव वीरेंद्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में जेसी आनन्द वर्मा, जेसी भुवनेश्वर मोदनवाल, जेसी निर्भय, जेसी आशीष प्रीतम, जेसी मनीष बरनवाल, जेसी आशीष जायसवाल, जेसी अनूप सेठ, जेसी उज्ज्वल सेठ, जेसी राम अवतार अग्रहरि, जेसी देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, जेसी दीपक सिंह, जेसी रंजीत साहू, जेसी धीरज जायसवाल, जेसी विकास अग्रहरि, जेसी अमित पांडेय, जेसी अनूप गुप्ता, जेसी डॉ बालाजी, जेसी हरेंद्र यादव, जेसी अश्विनी अग्रहरि, जेजे हिमांशु गुप्ता एवं जेजे अश्विनी यादव आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37261073
Total Visitors
802
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप 

महिला की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, मचा हड़कंप  जौनपुर। विश्व प्रकाश  तहलका 24x7                 कोतवाली क्षेत्र...

More Articles Like This