34 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : अपराध निरोधक कमेटी सरायख्वाजा में वितरित किया गया पहचान पत्र

जौनपुर : अपराध निरोधक कमेटी सरायख्वाजा में वितरित किया गया पहचान पत्र

सरायख्वाजा।
धनंजय विश्वकर्मा
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश सरकार की अर्ध शासकीय संस्था जिला अपराध निरोधक कमेटी की उप कमेटी सरायख्वाजा के नव नियुक्त सदस्य व पदाधिकारियों को पहचान पत्र जिला मंत्री आध्या प्रसाद के द्वारा वितरित किया गया। बढ़ते हुए अपराध व भ्रष्टाचार पर किस तरह अंकुश लगाया जाय, इस समस्या पर भी चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा प्रदेश के सभी जनपद में जिला अपराध निरोधक कमेटी के उप कमेटियों का गठन किया जा रहा है सभी पदाधिकारियों को जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और 7 मार्च को अपराध निरोधक कमेटी थाना खुटहन में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा कमेटी के विस्तार का आयोजन किया जाना है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव होंगें।

कमेटी के जिला मंत्री आद्या प्रसाद सिंह ने सभी को निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील किया है। अपराध निरोधक कमेटी थाना सरायख्वाजा में जिला अपराध निरोधक कमेटी जौनपुर के मुख्य अतिथि जिला मंत्री आद्या प्रसाद सिंह, लाइन बाज़ार मंत्री श्रीप्रकाश सिंह (मन्त्री), जिला पदाधिकारी सादिक अली (ऑडिटर), हिमांशू सिंह (संयुक्त सचिव), मुकेश कुमार (स्टाप ऑडिटर), मनोज सिंह (सचिव), प्रशांत कुमार अग्रहरि (जिला महासचिव) द्वारा अपराध निरोधक कमेटी थाना सरायख्वाजा के उपस्थित पदाधिकारी अशोक सिंह (संरक्षक), अध्यक्ष धनन्जय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष आनन्द बहादुर सिंह, कनिष्ट उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मंत्री संजय सिंह, उपमंत्री जैसलाल यादव, संगठन मंत्री लल्लन बिन्द, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, ऑडिटर दुर्गेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा, सह मीडिया प्रभारी मोहित कुमार यादव, कार्यालय प्रभारी अवधेश बिन्द, सदस्य राजकुमार विश्वकर्मा व रानी चौहान आदि क्षेत्र के लोगों उपस्थित रहें।
Feb 21, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37185397
Total Visitors
733
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This