जौनपुर : कहासुनी के बाद युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
गौरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के सुरैला गांव में बुधवार की शाम बिहार के युवक ने गांव के ही रहने वाले युवक को कहासुनी के बाद चाकू मार दिया जैसे ही इस बात की जानकारी गांव के लोगो को हुई तो गुस्साए ग्रामीणों ने चाकू मारने के आरोपी युवक की जम कर पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु सामुदायिक अस्पताल पर भेजा और आरोपी युवक को थाने ले आई।
गांव के रहने वाले गोलू सिंह 26 किसी कार्य वश गांव में गए थे तभी एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले बिहार के एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी तभी बिहार के रहने वाले युवक ने चाकू से गोलू के पेट पर वार कर दिया गुस्साए ग्रामीणों ने चाकू मारने वाले युवक की जम कर धुनाई कर पुलिस को सौप दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि घायल को इलाज हेतु भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही होगी।