31.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : छह सौ मीटर दौड़ में सत्यम और खुशी ने मारी बाजी

जौनपुर : छह सौ मीटर दौड़ में सत्यम और खुशी ने मारी बाजी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                       क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों का ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छह सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सत्यम यादव तथा बालिका में खुशी ने सबको पछाड़ कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शिक्षकों की भी दौड़ करायी गई। जिसमे सचेंद्र यादव प्रथम रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों शक्तियों का विकास होता है। इसमें जीत से घमंड और सार से निराश नहीं होना चाहिए। दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर 50 मीटर में बालक वर्ग में अंकित तथा बालिका में अंकिता पासवान प्रथम। 100 मीटर में राजा वनवासी और अंकिता प्रथम। 200 मीटर में शनी और सोनाली पहले पर रहे। 400 मीटर में सत्यम बिंद और संतोषी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर की दौड़ में सत्यम और आरती प्रथम। 200 मीटर में सत्यम और खुशी यादव प्रथम। 400 मीटर में दिलीप निषाद और अंशिका यादव पहले पर रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में सत्यम तथा बालिका वर्ग में खुशी ने बाजी मारी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण यादव, बीडीओ बीरभानु सिंह, मिठाईलाल, बीरेन्द्र, प्रेमचंद्र, प्रमोद यादव, वेंकटेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अजीत यादव ने सभी आगतो के प्रति आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37214629
Total Visitors
1011
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This