35.6 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
          फूलपुर थाना क्षेत्र के कथौली स्थित मोड़ पर बाइक से नियंत्रण खोने के चलते सड़क पर गिरे बाइक चला रहे किशोर की मौत हो गई, उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीती रात 12 बजे के लगभग बताई जाती है।
बताते हैं कि फूलपुर के समोगरा निवासी स्व. गब्बर  सोनकर का पुत्र आजाद सोनकर (14) बहन की शादी का सामान खरीदने बाजार के लिए निकला था। जो बाजार न जाकर अपने मौसी के लड़के ऋषभ उर्फ कल्लू सोनकर (15) निवासी कालीचबाद जौनपुर के साथ बाबतपुर सिसवा चला गया।
वहां से वापस घर लौट रहा था कि कथौली मोड़ के  समीप उसकी अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हेलमेट न लगाने के कारण आजाद के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वही मौसी के लड़के का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसका जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताते हैं कि वह तीन बहनों में सबसे छोटा भाई था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। सोमवार को उसकी बड़ी बहन की शादी थी और लोग उसी में व्यस्त थे। घटना से पूरा माहौल शोक में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37357796
Total Visitors
698
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता

थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता # स्वीप आइकॉन थर्ड जेंडर काजल किन्नर लोगों को मतदान के लिए कर...

More Articles Like This