39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : जेसीआई अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने ली शपथ

जौनपुर : जेसीआई अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने ली शपथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जेसीआई जौनपुर के नवचयनित अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय को 2021 के अध्यक्ष गौरव सेठ ने अध्यक्ष पद के गोपनीयता की शपथ दिलायी। तत्पश्चात् अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने 2022 के सचिव प्रदीप जायसवाल व कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, चेयरपर्सन कंचन पाण्डेय, सिम्पल जायसवाल को शपथ दिलायी।नगर के प्रसिद्ध हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा तथा निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल एवं प्रेरक अधिकारी अविनाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् जेसीरेट श्रद्धा जायसवाल ने जेसी आस्था पाठ किया।पूरे वर्ष समाज में किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये 2021 के अध्यक्ष श्री सेठ द्वारा अपनी टीम के सदस्यों को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें बेस्ट जेसी मेम्बर प्रदीप सिंह, बेस्ट न्यू जेसी मेम्बर सौरभ बरनवाल बेस्ट लॉम आफिसर विशाल तिवारी, आरिफ अंसारी, बेस्ट जेसीरेट सिमरन तिवारी, बेस्ट जेजे रोहन श्रीवास्तव, सुपर एक्टिव मेम्बर नीरज श्रीवास्तव और भरत सेठ, जी एण्ड डी सपोट पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता और राधेरमण जायसवाल को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि जेसीआई हमेशा समाज के हर वर्ग की सहायता करने के लिये सदैव तत्पर रहती है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने जेसीआई द्वारा किये गये विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिये पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दुबे, विशिष्ट अतिथि आलोक सेठ, राधेरमण जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ, मण्डल अधिकारी संजय गुप्ता, चेयरपर्सन जूही वर्मा, कोआर्डिनेटर अर्चना सिंह, सचिव विशाल तिवारी ने अध्यक्ष सहित पूरी टीम को बधाई दी। इसके बाद प्रेरक अधिकारी अविनाश जायसवाल ने संस्था से जुड़ने वाले नये सदस्यों को शपथ दिलायी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय बैंकर, अरूण त्रिपाठी, डा. अजीत कपूर, डा. एमएम वर्मा, डा. जीसी सिंह, अजय गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, अतुल गुप्ता, चित्रगुप्त वाचस्पति, दिलीप सिंह, प्रशांत द्विवेदी, अमन कुरैशी, कृष्ण गोपाल, मनीष मौर्य, राजेश्वर मिश्रा, राजकुमार, राम कृपाल, संतोष मेडिकल, शनि सेठ, शिवेन्द्र, सूर्यांक, शुभम, उत्कर्ष, विशाल वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक रंजीत सिंह व राकेश सोनी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हफीज शाह एवं आकाश केसरवानी ने संयुक्त रूप से किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37227529
Total Visitors
752
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चुनावी पाठशाला में बच्चों संग अभिभावकों ने पढ़ा जागरूकता का पाठ

चुनावी पाठशाला में बच्चों संग अभिभावकों ने पढ़ा जागरूकता का पाठ सुईथाकलां, जौनपुर। उपेंद्र सिंह  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This