31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : जेसीआई जौनपुर चेतना ने शिक्षकों को किया सम्मानित

जौनपुर : जेसीआई जौनपुर चेतना ने शिक्षकों को किया सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जेसीआई जौनपुर चेतना महिला शाखा ने नगर स्थित होटल में जौनपुर जिले के अति सम्मानित शिक्षक गणों में डॉक्टर समर बहादुर सिंह प्राचार्य टीडी कॉलेज, डॉ अजय दुबे एसोसिएट प्रोफेसर टीडी कॉलेज, फादर पीटर विक्टर प्रधानाचार्य सेंट जॉन स्कूल सिद्दीकपुर, डॉक्टर झांसी मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिन्ह तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
बतौर मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर आर एन त्रिपाठी बीएचयू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में गुरु श्रेष्ठ होता है गुरु की जगह सर्वदा पूजनीय है। जेसीआई चेतना की अध्यक्ष जेसी रीता कश्यप द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का संचालन सचिव जेसी अभिलाषा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जेसीआई जौनपुर चेतना की फाउंडर प्रेसिडेंट जेसी मेघना रस्तोगी, जेसी मधु गुप्ता, जेसी चारू शर्मा, जेसी नीतू गुप्ता ने कार्यक्रम को चार चांद लगाया। कार्यक्रम की संयोजक जेसी अंजू जायसवाल रही। इस कार्यक्रम में जेसी सोनी जायसवाल, जेसी सारिका सेठ, जेसी अंजू पाठक, जेसी प्रियंका सिंह, जेसी चमन जैन, जेसी पल्लवी सिंह, जेसी मीना गुप्ता, जेसी निकिता साह, जेसी शारदा गुप्ता आदि सदस्य व नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति डॉ यादव सेंट जॉन्स के शिक्षक, डॉक्टर नारायण चौरसिया शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37269819
Total Visitors
608
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This