39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : तिरंगा यात्रा निकाल कर बताई आजादी की गौरव गाथा

जौनपुर : तिरंगा यात्रा निकाल कर बताई आजादी की गौरव गाथा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए अमृत महोत्सव समिति द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ में सेना में सर्वोच्च पद पर रहे सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं उनके साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। ततपश्चात ताखा पूरब के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गंगा प्रसाद सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भारत माता एवं सुभाष चन्द्र बोस के झांकी के साथ उद्घोष करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ताखा पूरब होते हुए पांडेयपुरा, ताखा पश्चिम, डगरा, चिरैया मोड़ स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में भव्य तरीके के साथ समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में ताखा न्याय पंचायत की महिलाएं भी शामिल हुई। शान्ति शिक्षा निकेतन के बच्चों द्वारा भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस के वेश में आकर्षक झांकी भी निकाली। यात्रा के दौरान भारत माता की आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अमित सिंह बॉबी ने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने देश के लिए शहीद हुए सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई आदि क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशीनाथ पांडेय, विनय सिंह, आनंद पांडेय, सर्वेश जायसवाल, ओमप्रकाश मिश्र, आशुतोष पांडेय, अनिल यादव, उमाशंकर यादव, अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37226912
Total Visitors
736
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तिहाड़ जेल के कैदियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत 

तिहाड़ जेल के कैदियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत  नई दिल्ली।  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This