40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से समाजसेवी की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से समाजसेवी की दर्दनाक मौत

# परिजनों, शुभचिंतकों, ईष्ट मित्रों समेत क्षेत्र में शोक की लहर

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
               तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार समाजसेवी गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित कर उक्त घायल को स्थानीय निजी नर्सिंग होम पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जौनपुर के लिए रेफर कर दिया।

समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के पवई थानांतर्गत खैरूद्दीनपुर गांव निवासी समाजसेवी अर्जुन यादव पुत्र श्रीराम आधार यादव सोमवार की सांय बाइक से शाहगंज बाजार आये थे। कार्य समाप्ति पर घर लौटते समय जैसे ही ताखा पश्चिम गांव स्थित ढाबे के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। बेहतर उपचार के लिए परिजन जिला मुख्यालय के एक निजी नर्सिंग होम ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों, शुभचिंतकों, ईष्ट मित्रों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37259193
Total Visitors
788
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This