39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : तेज हवा के साथ बारिश से आम जनजीवन प्रभावित

जौनपुर : तेज हवा के साथ बारिश से आम जनजीवन प्रभावित

# मनेछा गांव में दो मकान गिरे, विद्युत आपूर्ति बाधित

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              तेज हवा के साथ शनिवार की रात हुई बारिश का असर दिखाई दिया। मनेछा गांव में दो मकान धराशायी हो गए। लपरी के पास पेड़ गिरने और शेखूपुर में केबिल ब्रस्ट करने से तीन फीडरों की आपूर्ति घंटों ठप रही। शनिवार को दिनभर हवा के झोंके के साथ रुक रुक कर बरसात होती रही। देर शाम मौसम का मिजाज काफी बदल गया। हवा ने तूफानी रूप ले लिया। बारिश भी तेज होने लगी।

इस दौरान रात्रि लगभग नौ बजे लपरी कज पास एक शीशम का पेड़ 33 हजार विद्युत तार के खम्भे पर गिर पड़ा। जिससे पूर्वांचल से विद्युत उपकेंद्र खेतासराय पर आने वाली आपूर्ति बंद हो गई। इसी दौरान शेखूपुर के पास केबिल ब्रस्ट हो गई। जिससे विद्युत उपकेंद्र बादशाही और अहिरो परशुरामपुर की आपूर्ति बंद हो गई।
तीन उपकेंद्रों से जुड़े खेतासराय कस्बा समेत कई गांव रात अंधेरे में डूब गया। रविवार को कर्मचारियों के अथक प्रयास से दोपहर बारह बजे खेतासराय की आपूर्ति चालू हुई। खबर लिखे जाने तक बादशाही और अहिरो परशुरामपुर की आपूर्ति चालू करने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा था। इस बीच मनेछा गांव में श्याम कन्हैया और इसी गांव चकसा गयास पुरवा के रामू का कच्चा मकान धराशाई हो गया। दोनों परिवारों के लोग सुरक्षित बच गए। लेकिन खाद्य सामाग्री का नुकसान हुआ है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37226043
Total Visitors
749
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This