36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : दबंगों ने गरीब के आशियाने पर चलाया बुलडोजर, किया अवैध कब्जा

जौनपुर : दबंगों ने गरीब के आशियाने पर चलाया बुलडोजर, किया अवैध कब्जा

# भुक्तभोगी ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसौड़ी गांव निवासी विनोद पाल ने पुलिस अधीक्षक अजय साहनी को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उसके पुराने कच्चे मकान को गांव के कुछ दबंग किस्म लोगों ने बुलडोजर से गिरवा दिया गया। आरोप है कि उक्त दबंगों को सत्तारूढ़ नेताओं का वरदहस्त प्राप्त है। इसलिए स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद भी अनजान बनी हुई है।

भुक्तभोगी विनोद पाल द्वारा पुलिस अधीक्षक अजय साहनी को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक गांव के अजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह एंव संदीप सिंह ने करीब 20-25 की संख्या में अराजक तत्वों को बुलाकर दबंगई करते हुए उनके घर पर बुलडोजर चलवा कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और स्थानीय पुलिस को जानकारी होने के बावजूद वह अनजान बनी हुई है। जिसके संबंध में भुक्तभोगी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। देखना होगा कि इनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से चर्चित कप्तान अजय साहनी भुक्तभोगी को कितना और कब तक न्याय दिला पाते हैं जबकि मामला सत्तारूढ़ दल से जुड़ा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37255309
Total Visitors
862
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This