32.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : दयानंद पासी बने महराजगंज प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष

जौनपुर : दयानंद पासी बने महराजगंज प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राय साहब यादव द्वारा 55 प्रधानों के सम्मुख महाराजगंज ब्लॉक के प्रधान संगठन अध्यक्ष के लिए दयानंद पासी को सर्वसम्मति से चयनित किया।

वहीं ब्लॉक संगठन का अध्यक्ष चुने जाने पर दयानंद वासी समेत लगभग 55 प्रधान बाबा कुंज में स्वागत समारोह किया गया। पूर्व विधायक बाबा दुबे ने दयानंद को महाराजगंज ब्लॉक का अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि हमें उम्मीद है की दयानंद ब्लॉक के समस्त प्रधानों को साथ लेकर उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे और गांव में विकास की जो लड़ी है उसको बड़ा करने का काम करेंगे।
जिस तरह आज भाजपा की सरकार में प्रधानों पर लगातार शोषण हो रहा है उनके हक अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है गांव का विकास प्रधान अपने मन से नहीं करा सकता। सरकार तानाशाह हो गई है प्रधान जनता से चुना जाता है लेकिन यह सरकार यह मानने को तैयार नहीं है वह ऊपर से गाइडलाइन देकर अपने तरीके से काम कराना चाहते हैं। जातिवाद, धर्मवाद के आधार पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है जिसको अब प्रधानों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी जनता ने आपको जिस उम्मीद से चुना है

उस उम्मीद से आपको खरा उतरना होगा सरकार आपको विकास नहीं करने देना चाहती आपको अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करना होगा तभी गांव का विकास होगा और जब गांव का विकास होगा तभी गांव खुशहाल होगा जब गांव खुशहाल होगा तभी देश और प्रदेश मे खुशहाली आयेंगी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान संघ के मंडल उपाध्यक्ष बाल कृष्ण यादव, सपा प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, हरिचंद सिंह, प्रधान गण में विनोद पाल, राकेश बिंद, चंद्रकला सरोज, राकेश यादव, मीरा सिंह, रामराज यादव, राकेश मौर्या, अनारा देवी, शारदा पाल, राकेश पटेल, दिनेश कुमार सरोज, रामसेवक यादव, राम मिलन, राजेंद्र यादव, जय देवी, उर्मिला पाल, रामसेवक यादव, कलावती आदि समेत बड़ी संख्या मे क्षेत्र पंचायत सदस्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37264725
Total Visitors
1052
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This