32.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : दुकानदार को गोली मारने वाला मनबढ़ युवक पुलिस की पकड़ से दूर

जौनपुर : दुकानदार को गोली मारने वाला मनबढ़ युवक पुलिस की पकड़ से दूर

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में पुरानी रंजिश में बुधवार की देर रात अरगुपुर कला गांव निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार को गोली मार दी गयी थी। हमलावर गोली मारकर फरार हो गया। देर रात घायल युवक के पिता प्रेमचन्द्र ने गांव के ही मनबढ़ युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस पूरी रात दबिश देती रही। लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ़ सका। जिसके बाद दबाव बनाने के लिए पुलिस उसकी मां व पत्नी को हिरासत में ले कोतवाली में पूछताछ कर रही है। घटना के दूसरे दिन भी महिलाएं कोतवाली में बैठी रहीं।

बताया जाता है कि तीन माह पूर्व बीबीगंज बाजार में सिगरेट का पैसा मांगने पर आरोपी से दुकानदार का विवाद हो गया था तभी से दोनों में रंजिश चल रहीं थी। इसी बीच गाँव के किसी ने उसके गांजा बेचने की खबर पुलिस को दी थी। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने गम्भीरता से लेते हुए उसका अवैध धंधा बंद करा दिया था। इसी बात से नाराज मनबढ़ युवक ने बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जाने के दौरान गोली मार दी गयी। गोली अजय के बाये जांध में लगी। स्थानीय राजकीय चिकित्सालय से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला चिकित्सालय से वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार की प्रातः आपरेशन कर गोली निकाली गई। फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपित को दूसरे दिन भी गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37265377
Total Visitors
885
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This