13.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

जौनपुर : निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के पक्खनपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में राम अवध यादव गन्ना पीजी कॉलेज द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन लायंस क्लब शाहगंज स्टार के सहयोग से ग्रामीणों को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ. डी के गुप्ता ने जरूरतमंद मरीजों का निरीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब शाहगंज स्टार डॉ. डी के गुप्ता ने नेत्र के रख-रखाव के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश कुमार यादव कार्यक्रम समन्वयक ने स्वयं सेवकों के कर्तव्यों के बारे जानकारी दी साथ उनके कार्यो की सराहना भी की। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ग्राम प्राधन पक्खनपुर समर बहादुर यादव ने ग्राम में श्रम दान करने हेतु सभी की जम कर तारीफ की और इसी तरह से कार्यक्रम को आगे भी करते रहने की नसीहत दी।

इस दौरान वक्ताओं में रविकान्त जायसवाल संस्था कोषाध्यक्ष व सुरेद्र तिवारी ने भी लायन्स के सेवा कार्य की जानकारी देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शब्द यादव ने सभी आये अतिथियों का आभर व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं में डॉ. राजेश कुँवर, डॉ.सर्वेश यादव, अशोक यादव ने सभी को अपने विचार से अवगत कराया संचालन डॉ. राम बचन मौर्य ने किया।
Feb 07, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This