31.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : पशुपालक को बंधक बनाकर छह बकरी उठा ले गए बदमाश

जौनपुर : पशुपालक को बंधक बनाकर छह बकरी उठा ले गए बदमाश

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शनिवार की रात पशुपालक के परिवार को बंधक बनाकर पिकअप सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर छह बकरी और ढाई हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी है।पतहना गांव में लबे सड़क मधुरी बिंद का परिवार जीविकोपार्जन के लिए बकरी पालन का कारोबार करते हैं।

शनिवार की रात भोजन करने के बाद मधुरी अपने परिवार के साथ छप्पर में सो गया। रात करीब 2 बजे रात में पिकअप पर सवार चार लोग पहुंचे। सभी ने मधुरी के ऊपर तमंचा सटाकर छप्पर में बंधी छह कीमती बकरियां उठा ले गए। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपया उठा ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। परिवार के लोग रात भर छप्पर में दुबके रहे। सुबह होने पर मामले की जानकारी भुक्तभोगी ने पुलिस को दी। पुलिस कार्यवाही के बजाय मामले की लीपापोती में जुट गई। एसएचओ देवानंद राय ने अनभिज्ञता जताई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37214763
Total Visitors
1025
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This