30.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

पुलिस बूथ से चंद कदम पर तड़तड़ाई गोलियां, चार घायल 

पुलिस बूथ से चंद कदम पर तड़तड़ाई गोलियां, चार घायल 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             केराकत कोतवाली अंतर्गत लंबे समय से शांत चल रहे कस्बे की आबो हवा में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज ने हलचल मचा दी है। शनिवार तड़के एक नवनिर्मित मकान में गोली चलने की घटना में जहां चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, वहीं पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने सभी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरु गांव निवासी दिवाकर सिंह का चौराहे के समीप पहलवान बाबा मंदिर के पास मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां टाइल्स लगाने में हुई गड़बड़ी को लेकर उनके बेटे और मिस्त्री के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद गहराने पर मिस्त्री ने फोन कर अपने गांव से काफी संख्या में लोगों को बुला लिया। जो मौके पर पहुंचते ही ईंट पत्थर चलाने लगे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि तड़ातड़ गोली चलने के साथ भगदड़ मच गई।
मौके पर नवीन सिंह (21), अभिषेक सिंह (25) पुत्रगण दिवाकर सिंह, गौरव सिंह (26) पुत्र योगेश सिंह और राज मिस्त्री अजय यादव (25) पुत्र शंकर यादव निवासी सुरहुरपुर को पेट में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
सुबह तकरीबन 9 बजे घटी इस घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस बूथ के समीप घटित इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। नवीन सिंह को सिर में गोली लगी है जबकि अन्य को पेट में गोली लगी। बताया जा रहा है कि गौरव सिंह अपने ननिहाल में रहते हैं उन्हें भी गोली लगी है।
घटना के बाद मौके पर केराकत कोतवाली प्रभारी, क्षेत्राधिकारी केराकत मयफोर्स पहुंच कर हमलावरों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह नाकेबंदी शुरू कर दी। घटना के बाद जिला मुख्यालय से आईं फोरेंसिक जांच टीम ने मौके का मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल की है।
मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकार केराकत प्रीति वर्मा ने बताया कि मकान बनवाने के दौरान मकान मालिक और मजदूर में झगड़ा हुआ। इस दौरान गोली चली है, जिसमें मकान मालिक पक्ष से दो लोगों को गोली लगी है जबकि मजदूर पक्ष से एक लोगों को गोली लगी है। सभी को वाराणसी रेफर किया गया है। गोली किसने चलाई इसकी जांच चल रही है। मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37326999
Total Visitors
571
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This