जौनपुर : पीसीएस परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7 पीसीएस-2022 परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी एवं आयोग के सदस्य सुनील सिंह की उपस्थिति में परीक्षा में लगे अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बैठक सम्पन्न हुई।जनपद में 12 जून को दो पालियों में होने वाली पीसीएस की परीक्षा के लिए जिले भर में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 20017 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 42 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाये गये है।

















