जौनपुर : शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई जुमा की नमाज़
# पैगम्बर साहब पर टिप्पणी के विरोध में वर्ग विशेष ने बंद रखी अपनी दुकान
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
शुक्रवार को नगर तथा क्षेत्र की मस्जिदों में जुमा की नमाज़ सकुशल अदा की गई। इस बीच पैगम्बर साहब पर टिप्पणी को लेकर एक समुदाय के लोगो ने अपनी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे।
कानपुर में गत शुक्रवार को हिंसक घटनाओं के बाद प्रशासन सतर्क रहा।

















