27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद आगमन गुरुवार को

जौनपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद आगमन गुरुवार को

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरूवार को जौनपुर आ रहे है। वे दिवगंत पूर्व विधायक ज्वाला यादव के घर जायेगें उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में मृतक किशन यादव के और पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अफजाल अहमद के घर पहुंच कर परिजनों को शोक संवदना प्रकट करेगें।

यह जानकारी बुधवार को सपा प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि अखिलेश यादव गुरूवार की सुबह 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेगें। वहां से चलकर अपराह्न 12:45 पूर्व विधायक स्वर्गीय ज्वाला यादव के घर मछलीशहर पहुंचेंगे तत्पश्चात 1 बजकर 45 मिनट पर बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर पकड़ी पहुंचेगे। यहां पर पुलिस हिरासत में हुई किशन यादव के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करेगें। उसके बाद सवा दो बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र मीरमस्त मोहल्ले में स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय अफजाल अहमद के घर जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रात्रि विश्राम जौनपुर डाक बंगले में करेंगें वहीं 26 फरवरी को मिर्जापुर के लिये प्रस्थान करेगें।
Feb 24, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37220495
Total Visitors
686
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This