जौनपुर : पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप
सुरेरी। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 पृथ्वीपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है।
पृथ्वीपुर गांव में रविवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। अमरावती देवी ने रविवार की दोपहर सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शौचालय निर्माण के दौरान विवाद हो गया। विपक्षियों ने मारपीट की और पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनको फंसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुरेरी श्रीप्रकाश राय ने बताया की मामला भूमि विवाद का है और मामले की जांच की जा रही है।