40.6 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : पोखरे में उतराया शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी

जौनपुर : पोखरे में उतराया शव मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी

# पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जाल डलवा कर निकाला शव

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के कलापुर गांव के एक पोखरे में शनिवार को दोपहर वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पिलकिछा से पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कलापुर गांव के रामलीला मैदान के निकट बृजलाल राजभर का मत्स्य पालन हेतु खुदवाया गया एक पोखरा है। इन दिनों गांव का घटना के स्थल के पास रामलीला भी चल रहा है। दोपहर लगभग दो बजे किसी ने पोखरे में शव उतराया देख ग्रामीणों को बताया।

थोड़ी ही देर में पोखरे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लेकिन ग्रामीणों ने शव की पहचान नहीं कर पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोखरे से शव को बाहर निकलवाया। उधर खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा टड़वा गांव से शुक्रवार की दोपहर घर से गायब 70 वर्षीय मुरलीधर यादव की परिजन खोज कर रहे थे। 24 घण्टे बीत जाने पर मुरलीधर का कहीं सुराग न मिलने पर शनिवार को परिजनों ने खुटहन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी परिजनों को कलापुर में एक शव मिलने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37273050
Total Visitors
837
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This