25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : पोषण माह के तहत ब्लाक परिसर में हुई गोदभराई की रस्म

जौनपुर : पोषण माह के तहत ब्लाक परिसर में हुई गोदभराई की रस्म

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             पोषण अभियान के तहत सोमवार को सोंधी ब्लाक परिसर में राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं के साथ गोदभराई की रस्म की गई।इस दौरान महिलाओं को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने छह माह के बच्चे को खीर खिलाकर अन्नपाशन कराया। वहीं किशोरियों, चिन्हित कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली दी गई। प्रमुख ने गांव स्तर पर पोषण को गतिविधियों को शामिल करने की बात कही।
कहा कि पोषण से मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहते हैं। उचित पोषण सभी के लिए बहुत ही आवश्यक है। मां का दूध सर्वोत्तम पोषण माना जाता है। बाल विकास अधिकारी भैयालाल ने बताया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा, बचपन दिवस, ममता दिवस, किशोरी दिवस, गोद भराई, अन्नप्राशन परामर्श बच्चों का वजन आदि कार्यक्रम चलाएं जाते हैं। संचालन एसएम नेट अवधेश कुमार तिवारी ने किया। सुपरवाइजर श्यामा देवी ने कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37177545
Total Visitors
555
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This