जौनपुर : बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने की जरुरत- अरविन्द पटेल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर में दीवानी न्यायालय के निकट अम्बेडकर तिराहे पर स्थित संविधान महानायक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती मनायी तथा उनके दिखाये हुये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने लोगों से अपील किया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विचार धारा पर काम कर देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में अपना-अपना योगदान करें तथा अपने उद्बोधन में कहा कि अम्बेडकर ने दलित, पिछड़े, शोषित-वंचित समाज के समर्थन में अभियान का नेतृत्व किया।

वह स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। इन सबसे ऊपर अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में एक केंद्रीय भूमिका भी निभाई थी उस समय भारतीय समाज में व्याप्त विभिन्न अन्याय से लड़ने के लिए भावुक थें।अन्याय के खिलाफ तमाम लडा़ईयां लड़ने का कार्य किये है वह एक अर्थशास्त्री, राजनेता और समाज सुधारक थें, जिन्होंने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी, जिन्हें अछूत माना जाता था (उन्हें अभी भी देश के कुछ हिस्सों में अछूत माना जाता है।भारत के संविधान के एक प्रमुख वास्तुकार, अम्बेडकर ने महिलाओं के अधिकारों और मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की। भारतीय गणराज्य की संपूर्ण अवधारणा के निर्माण में अम्बेडकर जी का योगदान बहुत बड़ा है।


















