36.7 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

जौनपुर महोत्सव में कलाकारों को किया गया सम्मानित

जौनपुर महोत्सव में कलाकारों को किया गया सम्मानित

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             जौनपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों द्वारा शाही किला के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायकों राहुल पाठक, आशीष पाठक, सपना शर्मा आदि द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भी नृत्य के माध्यम से दर्शकों का खूब मन मोहा। राज्यमंत्री ने प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
 
इस दौरान विधायक शाहगंज रमेश सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय, डीसीएन आरएलएम ओपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. गोरखनाथ पटेल सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37435115
Total Visitors
616
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर 

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय लाइन हाजिर  शाहगंज, जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7               कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे...

More Articles Like This