जौनपुर : यूक्रेन में फंसे हैं जनपद के सात विद्यार्थी, परिजन हो रहे हैं परेशान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। इसमें जनपद से सात विद्यार्थियों का नाम सामने आ रहा है। इनके परिवार के लोग परेशान हैं। वह वहां के हर हालात पर नजर लगाए हुए हैं। अपने बच्चों से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ले रहे हैं। सभी ने सरकार से उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई है।





















