27.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

जौनपुर : रेलयात्री के पांच लाख के आभूषण को उचक्कों ने किया पार 

जौनपुर : रेलयात्री के पांच लाख के आभूषण को उचक्कों ने किया पार 

# जीआरपी पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
           लुधियाना से परिवार सहित घर वापस लौट रहे रेलयात्री से रास्ते में उचक्कों ने पांच लाख रुपए से अधिक का आभूषण पार कर दिया। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर जीआरपी पुलिस को दी।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिंह लुधियाना में रोजी रोटी के सिलसिले में परिवार सहित रहते हैं। शनिवार को लुधियाना से जलियांवाला बाग ट्रेन से परिवार सहित शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे। घर पहुंचने के कुछ समय बाद बैग खोला तो देखा कि बैग का एक हिस्सा कटा था और बैग में रखा लगभग पांच लाख रुपए मूल्य का आभूषण गायब है।ट्रेन में यात्रा के दौरान चोरी की आशंका जताते हुए स्थानीय जीआरपी पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This