40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : लोकतंत्र की रक्षा के लिए बाइस में बनेगी साइकिल की सरकार- अबू आसिम

जौनपुर : लोकतंत्र की रक्षा के लिए बाइस में बनेगी साइकिल की सरकार- अबू आसिम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            रविवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी का आगमन हुआ। जौनपुर आगमन पर वह जौनपुर के शाही इमाम हज़रत मौलाना अलहाज ज़फ़र अहमद सिद्दीकी साहब के इंतकाल पर उनके घर पहुंच कर उनके भतीजे हज़रत मौलाना फैसल कमर को सांत्वना दिया।
इसके पूर्व नगर के बलुआघाट में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आरिफ हबीब और सभासद इरशाद मंसूरी के नेतृत्व में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वहीं इमरान अहमद के आवास पर वार्ता करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में आम जनमानस का बुरा हाल है। 2022 में उत्तर प्रदेश का चुनाव है हम यहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों से अपील करते हैं कि सूबे और लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
देश का नौजवान प्रदेश का नौजवान अगर मजबूत इरादों के साथ लग जाएगा तो 2022 में समाजवादी सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता। मुझे यकीन है आज का नौजवान तरक्की पसंद शिक्षित और योग्य अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। इस खास मौके पर आरिफ हबीब, साजिद अलीम सभासद, इरशाद मंसूरी सभासद, मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष ज़फ़र मसूद, मेराज भाई अर्शी, नवाज गुड्डू, ताज शाहिद मंसूरी, ताज मोहम्मद के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग नौजवान मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37259779
Total Visitors
777
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This