35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : वाग्धारा सम्मान से शिवपूजन पाण्डेय को राज्यपाल ने किया सम्मानित 

जौनपुर : वाग्धारा सम्मान से शिवपूजन पाण्डेय को राज्यपाल ने किया सम्मानित 

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
           क्षेत्र अंतर्गत मोहमदपुर गुलरा गांव निवासी व मुम्बई से सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान पर वाग्धारा स्वयंसिद्ध सम्मान से सम्मानित किया।श्री पाण्डेय इसके पूर्व मुम्बई में ही शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में महापौर पुरस्कार, पंडित दीनदयाल सम्मान, जवाहरलाल नेहरू युवा पुरस्कार, वंशनारायण मिश्र व आदर्श मंच संचालन पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं।
मुम्बई की प्रतिष्ठित संस्था वाग्धारा के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह में देश‌ के कोने कोने से शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में विशेष योगदान करने वाले कई विभूतियों का सत्कार किया गया। जिसमें श्री पाण्डेय को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर शंकर सिंह, श्रीमती शर्मिला राज ठाकरे समेत तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37407535
Total Visitors
420
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

अशक्त एवं वृद्ध लोगों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This