40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए जन प्रतिनिधि के लिए संदेश

जौनपुर : विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए जन प्रतिनिधि के लिए संदेश

# निर्वाध गति से आपूर्ति के लिए अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं को विभाग के अधिकारियों को बताएं

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              विद्युत विभाग के वितरण तंत्र को सुदृढ़ करने एवं लाइन लॉस को कम करने हेतु सरकार द्वारा “रिवैंम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम” के अंतर्गत अगले 10 साल तक सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति करने हेतु कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए बृहद स्तर पर मुख्यालय के अधिकारियों एवं जनपदीय स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र का गहन सर्वेक्षण कर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत जर्जर तारों को बदलना, प्रवर्तकों की क्षमता वृद्धि एवं नये उपकेंद्रों की आवश्यकता आदि का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उपरोक्त प्रस्ताव हेतु जनपद के जन प्रतिनिधियों से वार्ता एवं संपर्क कर उनके भी प्रस्ताव को योजना में शामिल किया जा रहा है। सभी जन प्रतिनिधियों से आग्रह है कि यदि उनके क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति में सुधार हेतु कोई प्रस्ताव, सुझाव हो तो संबंधित अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता को उपलब्ध करा दें जिससे कि उनके प्रस्ताव को परीक्षणोपरांत योजना में शामिल किया जा सके और जनपद की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37224458
Total Visitors
766
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This