36.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर विधान सभा क्षेत्र में सम्पन्न हुआ भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन

जौनपुर विधान सभा क्षेत्र में सम्पन्न हुआ भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन

# इनकाउंटर के खौफ से अपराधी या तो जेल में है या फिर कर रहे हैं सरेंडर- लक्ष्मण आचार्य

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मंगलम लॉन में 366 सदर विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहे।उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया, उन्होंने कांग्रेस, बसपा और सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है जबकि भाजपा की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, कश्मीर में धारा 370 का खात्मा और श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। योगी सरकार में प्रदेश के गरीबों को मुफ्त आवास, आयुष्मान कार्ड से इलाज, बेहतर बिजली मिल रही है। गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं।

राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि योगी सरकार में विकास के लिए भरपूर काम हुआ है, जौनपुर विधान सभा में पुल और रोड की सौगात के साथ-साथ सपा सरकार में हफ्ता वाइज मिलने वाली बिजली अब प्रतिदिन 22 घंटे बिजली मिल रही है, किसानो को सम्मान निधि समेत समाज के लिए तमाम जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं। इसके पहले मुख्य अतिथि पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया, उसके उपरान्त मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर क्षेत्र के विधायक और राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया, उक्त अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, विधान सभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य राजकुमार बिन्द, विजय सिंह विद्यार्थी, सूबेदार सिंह, बृजेश यादव, किरण श्रीवास्तव, कार्यक्रम के विधानसभा सह संयोजक ब्रह्मेश शुक्ला, श्याम मोहन अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, आमोद सिंह इन्द्रसेन सिंह, विपिन द्विवेदी, सिद्दार्थ राय, प्रमोद प्रजापति, अरविंद शुक्ला, लक्ष्मीकांत सिंह, सुधीर सिंह, संजय सिंह, संजय केडिया, प्रदीप श्रीवास्तव, सूर्यमणि पांडे, मानिकचंद सेठ, अरुण सिंह, विनय सिंह, संजू सिंह, त्रिभुवन नाथ, संदीप गुप्ता, ध्रुव कुशवाहा, मुन्ना लाल अग्रहरी, रागिनी सिंह, अंजू पाठक, प्रीति गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, माया सेठ, उर्वशी सेठ, पूनम विश्वकर्मा, सर्वेश गुप्ता, विमल गुप्ता, अनिल सिंह कप्तान, अंजना सिंह, जेपी सिंह, सूर्यमणि पांडे, शशांक सिंह, राजीव कृष्ण नारायण आदि प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37292040
Total Visitors
619
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चिकित्सक बन दवा लिख रहा प्राइवेट कर्मचारी गिरफ्तार 

चिकित्सक बन दवा लिख रहा प्राइवेट कर्मचारी गिरफ्तार  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7               सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

More Articles Like This