27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : विवादित भूमि पर रामलीला मंच बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

जौनपुर : विवादित भूमि पर रामलीला मंच बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के एक गांव में विवादित भूमि पर सोमवार की शाम रामलीला मंचन के लिए मंच बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर कर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों को अपने अपने कागजात के साथ मंगलवार को थाने बुलाया गया है।उक्त गांव में एक पक्ष रामलीला मंचन शुरू होने से पहले शाम को दशमी लगने वाले स्थल पर मंच बनाने लगा। इस पक्ष का कहना है कि एक दशक पहले यहां रामलीला भी होता था।

बाद में रामलीला कार्यकर्ताओं में विभाजन होने से दो स्थानों पर रामलीला होने लगा। इस बार एक पुरवा के लोग दशमी लगने वाले स्थान पर रामलीला मंचन के लिए तैयारी करने लगे। इस पर दूसरे पक्ष को जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी निजी भूमि बताते हुए विवादित भूमि पर रामलीला मंचन का विरोध किया और इसकी सूचना पुलिस को दिया। विवाद देख दोनों पक्षों से दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए। मौके पर हल्का दरोगा समेत पुलिस फोर्स पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। पुलिस ने पहले जहां रामलीला होता था उसी स्थल पर रामलीला करने की सलाह देते हुए दोनों पक्षों को अगले दिन आने को कही। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221523
Total Visitors
746
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This