39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर : विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

# जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने शनिवार को कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं को गर्भाशय और स्तन कैंसर को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा अन्य अंगों के कैंसर से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि कैंसर के मरीजों की संख्या मौजूदा दौर में तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर पक्का पोखरा स्थित सूर्या हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रमुख वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को गर्भाशय के कैंसर और स्तन कैंसर के कारणों, उनसे बचाव के उपाय और समय रहते इलाज करने से जुड़ी जानकारियों को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डॉ सुधाकर मिश्रा ने अन्य अंगों के कैंसर खासकर मुंह और गले के कैंसर के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को अपने परिजनों को तंबाकू से दूर रखने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक दीपक सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन ज्ञानेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, आदित्य अग्रहरि, आयुष अग्रहरि आदि मौजूद थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225889
Total Visitors
756
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This