31.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : शाहगंज अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा

जौनपुर : शाहगंज अमृत महोत्सव पर निकली तिरंगा यात्रा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                        स्वाधीनता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में नगर मे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में बच्चे, व्यवसाई व प्रबुद्धजन सहित महिलाएं भी सम्मिलित हुई।
मंगलवार दोपहर गोपाल मन्दिर पुराना चौक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई जो एरकियाना चौराहा, मुख्य मार्ग जेसीज चौराहा, योगी तिराहा, दादर बाई पास, आजमगढ़ रोड, स्वामी विवेकानंद तिराहा, पुरानी बाजार, चूड़ी मोहल्ला होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर बुढ़वा बाबा पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में स्वामी विवेकानंद, भारत माता व रानी लक्ष्मीबाई की झांकी के साथ वंदे मातरम के घोष होते रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवधेश जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नित्यानंद शर्मा ने की। संचालन सह. संयोजक वीरेंद्र यादव वीरू ने किया। समापन के दौरान देश की स्वाधीनता के लिए अपने आप को हुतात्म करने वाले महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। बलिदानी वीरों का ऋणी बताया। कार्यक्रम में काशी प्रांत के श्री रामचंद्र, कार्यक्रम संयोजक भुवनेश्वर मोदनवाल, अवनीश साहू, प्रदीप जायसवाल, अक्षत अग्रहरि समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37299449
Total Visitors
810
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This