34.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : श्रीराम लीला मंचन के कलाकारों को किया गया सम्मानित

जौनपुर : श्रीराम लीला मंचन के कलाकारों को किया गया सम्मानित

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                  बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के रामलीला समापन के बाद सम्मानित समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।समिति के अध्यक्ष रोहित गुप्ता व रमाशंकर गुप्ता ने मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी राकेश गुप्ता को माल्यार्पण कर स्वागत किया।युवा समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि लोग तीन बातों से ही दुखी होते हैं। एक अभाव के कारण, स्वभाव के कारण और प्रभाव के कारण। अतः व्यक्ति को वर्तमान में जीना चाहिए। भगवान श्रीराम वो सागर है जिनमें सभी देव एवं भक्तों की सरिता समा जाती है।जहां श्रीराम हैं, वहां सभी देवों का वास स्वतः ही हो जाता है। भगवान श्रीराम का एक ही संदेश है कि व्यक्ति तेरे मेरे के अंतर में नहीं जीना चाहिए।

त्याग का जीवन सबसे श्रेष्ठ जीवन होता है। जहां सच्चा प्रेम होगा, वहां त्याग अवश्य होगा। व्यक्ति को प्रेम में ही जीना चाहिए। प्रेम और भक्ति में ज्यादा भेद नहीं है। दोनों ही परम तत्व की ओर ले जाते है।समिति की ओर से रामलीला में सहयोग करने वाले सभी कलाकारों एवं सहयोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्देशक राजेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अनूप जायसवाल, जगत नारायन गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, बच्चूलाल गुप्ता, विकास गौड़, आकाश चौहान, बृजेश गुप्ता, अनुप श्रीवास्तव, पप्पू शर्मा, शशिकांत विश्वकर्मा, वीरेन्द्र यादव, सोनू यादव, आशीष मौर्या, विवेक यादव, संदीप भारती, सत्येंद्र चौहान, सुरेश गुप्ता, विकास यादव, पंकज गुप्ता, श्याम नारायन गुप्ता, संतोष गुप्ता, सरोज प्रजापति, बृजेश राजभर, विक्की यादव, अंकित गुप्ता, प्यारेलाल विश्वकर्मा, रवि यादव आदि कलाकार मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37296270
Total Visitors
909
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This