30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, बाक्स में छिपाकर रखा था शव

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, बाक्स में छिपाकर रखा था शव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  महराजगंज थाना क्षेत्र के बनकट लोदी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव बाक्स में पाया गया। पिछले सप्ताह ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की थी। मायके वालों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कंधरपुर गांव निवासी हीरालाल पाल की पुत्री सुषमा की शादी 14 वर्ष पूर्व बनकट लोदी चक नगईपुर निवासी पूर्णमासी के पुत्र गोविंदा के साथ हुई थी।

दोनों से काजल व सेजल नामक दो पुत्रियां हैं। दो वर्ष पूर्व गोविदा किसी दूसरी युवती को कहीं से भगाकर ले गया था। इसके बावजूद सुषमा ससुराल में ही रहती थी। पिता हीरालाल पाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आए दिन ससुराल वाले सुषमा को प्रताड़ित करते थे। गत 20 अक्टूबर को सास, ससुर व देवरानी ने मिलकर सुषमा को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया था। सूचना दिए जाने पर थाने में एनसीआर दर्ज किया गया था। सोमवार की सुबह 11 बजे ससुर, सास व देवरानी ने मिलकर सुषमा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को लोहे के बाक्स में छिपा दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने घटना के बारे में बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37217581
Total Visitors
870
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This